बच्चे के कान में गंदगी कैसे निकाले?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 17:28

घर पर बच्‍चों के कान का मैल कैसे साफ करें :-

​कान साफ करने का तरीका

आप रोज शिशु का कान साफ कर सकती हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में रूई का एक फाहा भिगोएं और उससे हल्‍के हाथों से बच्‍चे के कान को साफ करें। आप साफ सूती कपड़े का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इस कपड़े से बच्‍चे के कान को पीछे से और कान के आसपास का हिस्‍सा भी साफ करें।

रूई के फाहे का कोई भी हिस्‍सा बच्‍चे के कान के अंदर नहीं छूटना चाहिए। इसकी वजह से कान की नलिका को नुकसान पहुंच सकता है।

​ईयर ड्रॉप्‍स

अगर आप ईयर वैक्‍स हटाने के लिए ईयर ड्रॉप्‍स का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्‍टेप्‍स फॉलो करें :

बच्‍चे को एक करवटे लिटा दें। अब कान के लोब को ऊपर नीचे खींचे ताकि आपको कान की कैनाल दिख सके।
कान में ईयर ड्रॉप्‍स की पांच बूंदें डालें। (डॉक्‍टर के बताए अनुसार)
ड्रॉप्‍स डालने के बाद लगभग दस मिनट तक बच्‍चे को इसी पोजीशन में रखें।
हमेशा डॉक्‍टर के परामर्श पर ही ईयर ड्रॉप्‍स का इस्तेमाल करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info